HapurNewsUttar Pradesh
गाजियाबाद गए परिवार के घर से चोरों ने की लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को
के घर से गाजियाबाद जाने के दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बक्से से हजारों की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया।
पिलखुवा के गांव आलमपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 30 दिसंबर की शाम वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद गए थे। 31 दिसंबर की शाम लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी है।












