व्यापारी सुरक्षा फोरम की “चाय पर चर्चा” में विधायक विजयपाल आढ़ती ने गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के आवास पर सुनीं समस्याएं, शीघ्र निस्तारण का आश्वासन

व्यापारी सुरक्षा फोरम की “चाय पर चर्चा” में विधायक विजयपाल आढ़ती ने गौशाला के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के आवास पर सुनीं समस्याएं, शीघ्र निस्तारण का आश्वासन
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
रविवार को रेलवे रोड स्थित श्री पंचायती गौशाला के अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार के आवास पर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की ओर से सदर विधायक विजयपाल आढ़ती के साथ “चाय पर चर्चा” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने क्षेत्रों की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
व्यापारियों ने विधायक के सामने कई मुद्दे रखे। चेतन कोयले वाले ने अतरपुरा चौराहे पर पुलिस द्वारा गलत तरीके से ऑनलाइन चालान काटे जाने की शिकायत की।
जिला पर्यवेक्षक सचिन जिंदल ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से राजेन्द्र नगर कॉलोनी की सड़क स्वीकृत हो गई है।
जिलाध्यक्ष अरुण गर्ग ने बताया कि विधायक के सहयोग से पक्का बाग की सड़क की मरम्मत हो गई है और ग्रीन वैली का करीब 400 मीटर लंबा नाला भी पास हो गया है। मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने कहा कि जनता की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा तैयार हैं।
विधायक विजयपाल आढ़ती ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन सुबह 10 से 1 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याएं सुनते हैं। व्यापारी किसी भी समय अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं।
इस मौके पर अरुण गर्ग जिलाध्यक्ष, सचिन जिंदल जिला पर्यवेक्षक, जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, राजेंद्र आढ़ती, मनीष सिंघल, गौरव गोयल सर्राफ, मनोज मुन्ना, यशु अग्रवाल, जिला संरक्षक सुरेश ठेकेदार, चक्रवर्ती गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल “लालू”, जिला वरिष्ठ मंत्री विपिन सिंघल मौजूद थे।











