News
भाजपा नेता उमेश मित्तल के पुत्र दीपांशु ने पहले प्रयास में पास की AIBE परीक्षा

भाजपा नेता उमेश मित्तल के पुत्र दीपांशु ने पहले प्रयास में पास की AIBE परीक्षा
हापुड़। भाजपा नेता उमेश कुमार मित्तल के पुत्र दीपांशु मित्तल ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन- AIBE को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर ली है।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय परीक्षा में सफलता के बाद अब दीपांशु देश के किसी भी राज्य में वकालत करने के लिए पात्र हो गए हैं।
दीपांशु की इस उपलब्धि पर परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। भाजपा नेताओं और अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।











