News
अधिवक्ता वर्षा जैन के पुत्र स्पर्श मंगल ने पहले प्रयास में पास की AIBE परीक्षा

अधिवक्ता वर्षा जैन के पुत्र स्पर्श मंगल ने पहले प्रयास में पास की AIBE परीक्षा
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन की सदस्य अधिवक्ता वर्षा जैन के पुत्र स्पर्श मंगल ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन- AIBE को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है।
स्पर्श मंगल, अजय मंगल के सुपुत्र हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय परीक्षा को पास करने के बाद अब वह देशभर में कहीं भी वकालत करने के लिए पात्र हो गए हैं।
स्पर्श की इस उपलब्धि पर बार एसोसिएशन और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है। अधिवक्ता वर्षा जैन ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है।











