News
अग्रवाल महासभा चुनाव में अग्रबन्धु सेवा ग्रुप से उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण कुमार जिंदल ने मांगा समर्थन

अग्रवाल महासभा चुनाव में अग्रबन्धु सेवा ग्रुप से उप लेखा निरीक्षक पद पर अरुण कुमार जिंदल ने मांगा समर्थन
हापुड़। अग्रवाल महासभा पंजीकृत हापुड़ के त्रिवार्षिक चुनाव में अग्रबन्धु सेवा ग्रुप की ओर से उप लेखा निरीक्षक पद अरुण कुमार जिंदल चुनाव मैदान में हैं।
जिंदल एसोसिएट्स से जुड़े अरुण कुमार जिंदल ने अग्र बंधुओं से चुनाव में अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि समाज की एकता और विकास के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उनका उद्देश्य महासभा को नई ऊंचाइयों तक ले जाना और समाजहित के कार्यों को गति देना है।