प्रशासन ने बझेड़ा कला में विधवा जीनत को दिलाया जमीन पर कब्जा

प्रशासन ने बझेड़ा कला में विधवा जीनत को दिलाया जमीन पर कब्जा
हापुड़। धौलाना तहसील के गांव बझेड़ा कला में राजस्व विभाग की टीम ने विधवा जीनत पत्नी स्व. रहमान को उनकी निजी भूमि पर कब्जा दिलाया।
राजस्व निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि जीनत की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कब्जा मुक्त कराकर जमीन का कब्जा जीनत को सौंप दिया।
जमीन वापस मिलने पर जीनत ने जिला प्रशासन और धौलाना तहसील के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन के सहयोग से ही उन्हें न्याय मिल सका।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक मांगे राम के साथ लेखपाल विनोद कुमार, प्रभात कुमार और रोहित लेखपाल मौजूद रहे। टीम ने कब्जाधारियों को हटाकर विधिवत कब्जा जीनत को दिलाया।











