हापुड़ की अंशु सिंघल ने पास की बार काउंसिल परीक्षा, बनीं अधिवक्ता, वैश्य समाज ने जताई खुशी

हापुड़ की अंशु सिंघल ने पास की बार काउंसिल परीक्षा, बनीं अधिवक्ता, वैश्य समाज ने जताई खुशी
हापुड़। शहर की बेटी अंशु सिंघल पत्नी पंकज कंसल ने आल इंडिया बार एग्जामिनेशन- XXI उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में सफलता के बाद अब वह देशभर में कहीं भी वकालत करने के लिए पात्र हो गई हैं।
अंशु सिंघल महेश चंद सिंघल की पुत्री हैं। परिवार और समाज की जिम्मेदारियों के साथ तैयारी कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है।
इस उपलब्धि पर वैश्य समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। वरिष्ठ प्रदेश संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अंशु ने हापुड़ नगर का गौरव बढ़ाया है। जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग ने कहा कि अंशु की इस सफलता से पूरे जिले के साथ-साथ पूरे देश में वैश्य समाज का नाम ऊंचा हुआ है। वैश्य समाज की बेटियों के लिए यह प्रेरणादायक है।
जिला महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस परीक्षा को पास करना हर कानून के छात्र का सपना होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत चाहिए। अंशु ने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।
अंशु के पति पंकज कंसल ने कहा कि घर-परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए अंशु ने यह मुकाम हासिल किया है। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक रविंद्र गुप्ता “बैंक वाले”, महिला मंच जिलाध्यक्ष अर्चना कंसल, जिला महामंत्री पूनम गुप्ता सहित वैश्य समाज के अन्य पदाधिकारियों ने भी अंशु को शुभकामनाएं दीं।











