ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

ट्रेन की चपेट में आकर 19 वर्षीय युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
हापुड़ । थाना पिलखुवा क्षेत्र में गाजियाबाद से हापुड़ की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शिवाजी नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ।
शिवाजी नगर निवासी शादाब 19 वर्ष घर से किसी काम के लिए निकला था। इसी दौरान वह ट्रैक पार कर रहा था तभी तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











