ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ डाकघर में 20 से 24 फरवरी तक में जनता को मिलेंगी डाकघर बचत योजनाओं का लाभ

हापुड़ । डाक विभाग हापुड़ 20 फरवरी 2023 से डाक निदेशालय नई दिल्ली के निर्देशानुसारमना रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीण अथवा शहरी डाकघरों, सभी में एक विशेष अभियान के अंतर्गत सभी डाकघर बचत योजना हेतु आम जनमानस को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।पोस्ट मास्टर अरुण मोहन शंखधर द्वारा बताया गया कि हापुड़ डाक विभाग में सभी कर्मचारी, सभी बचत योजनाओं का लाभ देने के लिए तत्पर और उत्सुकता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद हैं।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2023 से बढ़ी हुई ब्याज दरों पर बचत खाता, आर डी खाता, टीडी खाता , एमआईएस खाता, सीनीयर सिटीजन खाता , केवीपी , एनएससी , पीपीएफ , बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता आदि सभी बचत योजनाओं के लिए कोई किसी भी नजदीकी डाकघर से संपर्क कर इसका लाभ उठा सकता है।

निरीक्षक डाकघर हापुड़ द्वारा भी सभी लोगों को अधिक से अधिक डाकघर बचत योजनाओं के लाभ लेने हेतु अपील भी की गई। वर्तमान समय एवं आवश्यकता की मांग के अनुसार डाकघर आज आधुनिकतम सुविधाएं देते हुए घर – घर पहुंच बना चुका है। एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ साथ बीमा क्षेत्र में भी मिसाल कायम कर चुका है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page