परिचित युवक ने दसवीं की छात्रा से रेप कर बनाई अश्लील वीडियों, वायरल करने की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

परिचित युवक ने दसवीं की छात्रा से रेप कर बनाई अश्लील वीडियों, वायरल करने की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में दसवीं की एक नाबालिग छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। उन्हीं के गांव के एक युवक ने एक दिन पूर्व छात्रा को बहाने से बुलाया। इसके बाद युवक उसे गांव के बाहरी छोर पर बने पंचायत घर में ले गया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक ने उसकी बेटी से रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर फरार हो गया।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












