News
नाबालिग से रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

नाबालिग से रेप का फरार आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर कर भगाने व रेप के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को हापुड़ के मौहल्ला गणेशपुरा निवासी आकाश बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया था और उसके साथ रेप करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











