M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurMeerutNewsUttar Pradesh

देवरानी जेठानी के बीच हुई जमकर लड़ाई, बाल पकड़कर एक-दूसरे की लगाई पिटाई थाने में शिकायत की

देवरानी जेठानी के बीच हुई जमकर लड़ाई, बाल पकड़कर एक-दूसरे की लगाई पिटाई थाने में शिकायत की

मेरठ

घरेलू मामलों को लेकर देवरानी और जेठानी के बीच बाल पकड़कर जूतम पैजार हो गई। स्वजन ने किसी तरह दोनों को अलग किया। पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में शिकायत की है।

एक ही मकान में रहती हैं दोनों

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित जवाहर नगर निवासी अनीता अपनी देवरानी सुषमा के साथ एक ही मकान में रहती है। दोनों के पति गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। बताया जाता है कि देवरानी और जेठानी के बीच घरेलू कामों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था।

सप्ताह भर पहले हुई थी मारपीट

एक सप्ताह पहले भी दोनों में मारपीट हुई थी। तब दोनों के पति और उनके मायके वालों ने सुलह करा दी थी। मगर गुरुवार को देवरानी और जेठानी के बीच फिर से मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे के बाल पड़कर पीटा। जिसमें इनके कपड़े भी फट गए। अन्य स्वजन और पड़ोसियों ने बीच बचाव किया।



दोनों महिलाओं ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर अपराध स्योपाल सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page