ATMS College of Education Menmoms
News

दो सौ रुपये का लालच देकर नाबालिग के साथ किया रेप,हुआ फरार

दो सौ रुपये का लालच देकर नाबालिग के साथ किया रेप,हुआ फरार

, हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को गांव का ही एक युवक दो सौ रुपये का लालच देकर बाईक पर बैठकर नलकूप पर ले गया और रेप कर फरार हो गया।‌

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी व्यक्ति ने बताया कि
18 अगस्त 2025 को वह अपनी पत्नी ज्योति को दवा दिलाने के लिए घर से बाहर गया था। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। उसी समय गांव होशदारपुर गढ़ी निवासी सनी उर्फ विकास ने किशोरी को 200 रुपये का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपनी मोटरसाइकिल पर बिठा लिया। वह उसे होशदारपुर गढ़ी के जंगल में एक नलकूप पर ले गया, जहां उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती रेप किया।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान तीन अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सनी उर्फ विकास ने किशोरी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बाबूगढ़ छावनी तिराहे पर छोड़ दिया और फरार हो गया। पीड़िता के पिता जब अपनी पत्नी के साथ देर शाम घर लौटे, तो उनकी बेटी ने उन्हें और उनकी पत्नी को इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. I was recommended this website by my cousin I am not sure whether this post is written by him as nobody else know such detailed about my difficulty You are wonderful Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page