छात्रों को लेकर स्कूल जा रही सरस्वती बाल मंदिर की बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से हुए घायल

छात्रों को लेकर स्कूल जा रही सरस्वती बाल मंदिर की बस अनियंत्रित होकर पलटी, आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से हुए घायल
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र से सोमवार सुबह छात्रों को लेकर स्कूल जा रही सरस्वती बाल मंदिर की बस अनियंत्रित होकर पलट गई । जिससे आधा दर्जन बच्चे मामूली रूप से हुए घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल बच्चों को निकाल बस को हटवाकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सरस्वती बाल मंदिर की बस हापुड़ के गांव बझीलपुर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी गांव के एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।
बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को अस्पताल भिजवाया और शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आधा दर्जन छात्र मामूली रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत में सुधार है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।













Good info. Lucky me I reach on your website by accident, I bookmarked it.