डीजीसी कृष्णकांत गुप्ता को हटाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

डीजीसी कृष्णकांत गुप्ता को हटाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

हापुड़। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शासन द्वारा हापुड़ के डीजीसी क्राइम को हटाने के मामले में ट्वीट किया है। उन्होंने जिला न्यायालय के जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता को हटाने पर सरकार पर तंज कसा है।

अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा महिला व पुरुष अधिवक्ताओं पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया। जिसके विरोध में अधिवक्ता हड़ताल कर आंदोलन कर रहे थे। इस सिलसिले में जिला शासकीय अधिवक्ता कृष्णकांत गुप्ता द्वारा अधिवक्ताओं का साथ दिया गया। जिसके चलते ही भाजपा सरकार ने उन्हें सजा के रूप में पद से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार न्याय सुनिश्चित करने वालों के साथ तो न्याय करे। सरकार उक्त मामले में भाजपा की निर्मम सरकार तत्काल बातें करके सौहार्दपूर्ण रास्ता निकाले।

Exit mobile version