वेलनेस अस्पताल में डिलीवरी के तीन दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

अस्पताल में डिलीवरी के तीन दिन बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
, हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक अस्पताल में डिलीवरी के तीन दिन बाद एक अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला (जच्चा) की मौत हो गई। घटना से परिवारजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझाकर शांत किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
गांव बदनौली निवासी मेधा की 29 जुलाई को हापुड़ कोतवाली के सामने स्थित वेलनेस हास्पिटल में डिलीवरी हुई थी। आपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई।
शुक्रवार को परिजन महिला को लेकर अस्पताल आए थे, जहां इलाज के दौरान मेधा की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
हंगामें की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।












