M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

वांछित चल रहे अभियुक्तों को पकड़ने आई गाजियाबाद पुलिस के साथ हाथापाई, तीन गिरफ्तार

हापुड़। गाजियाबाद पुलिस द्वारा एक केस में नाम दर्ज अभियुक्तों को पकड़ने आई पुलिस के साथ आरोपी के परिजनों व पड़ोसियों ने हाथापाई व गाली-गलौज की। पांच में से तीन नाम दर्ज को पुलिस पकड़कर गाजियाबाद ले आई। मामलें में हापुड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजयनगर थानें के तैनात दरोगा बिजेन्द्र सिह , हूड कांस्टेबल सुशील कुमार व दीपक कुमार के साथ थाना विजयनगर में दर्ज केस में वांछित अभियुकत शादाब पुत्र जहीर , सलमान पुत्र जहीर, सलीम , उवेश पुत्र वजीर पुत्र सलीम व रहीश पुत्र रज्जाक निवासी मौ0 अलीनगर थाना हापुड़ व एक व्यक्ति नाम व पता अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए हापुड़ पुलिस के साथ अलीनगर रामपुर रोड ,हापुड़ पहुँचे तो नामजद शादाब सलमान वरईश उपरोक्त मस्कन पर मौजूद मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उसी समय आरोपियों के पड़ोसी वसीम उर्फ खली पुत्र रफीक सामने आ गया तो पकडे गये अभियुक्त तथा शोयेब ने वसीम उर्फ खली को देखते ही गाली गलौच करने लगे तथा कहने लगे के साले तूने ही हमें पकड़वाया है तो इस बात पर वसीम उर्फ खली भी पकडे गये अभि0गण तथा शोयेब के साथ गाली गलौच करते हुए ये सभी पांचो व्यक्ति आपस मे मारपीट करने लगे उसी समय पुलिस बल द्वारा झगडा कर रहे बसीम उर्फ खली को भी मौके पर पकड़ लिया तथा शोयेब मौके से भागने मे सफल रहा इन सभी पांचो व्यक्तियो ने पुलिस के सामने ही बलवा करते हुए मारपीट की है तथा सरकारी कार्य मे बाधा पहुँचाई है।

पुलिस ने बताया कि विजयनगर पुलिस नामर्ज आरोपी शादाब सलमान व रहीश , वसीम उर्फ खली को गिरफ्तार कर ले गए। उधर पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज की हैं।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page