M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

 

हापुड़ में भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

हापुड़। श्री मां चंडी मंदिर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ से पूर्व आज, 2 अगस्त (रविवार) को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
यह कलश यात्रा शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री मां चंडी मंदिर पहुंची। यात्रा में भारी संख्या में माताएं-बहनें सिर पर कलश धारण कर और हाथों में धार्मिक ध्वज (झंडियां) लेकर जयकारों के साथ शामिल हुईं। पूरी कलश यात्रा का नगरवासियों और भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सावन मास में शिव महापुराण कथा का श्रवण करना परम सौभाग्य और पुण्यदायी माना गया है। इस वर्ष सुप्रसिद्ध कथाव्यास गुरुदेव श्री मोहित भारद्वाज जी के मुखारविंद से भक्तगण कथा का अमृतपान करेंगे। संगीतमय शिव महापुराण कथा का विधिवत प्रारंभ कल, 3 अगस्त से श्री चंडी मंदिर परिसर में होने जा रहा है। समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से कथा में समय से पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
कलश यात्रा और आयोजन व्यवस्था में मुख्य रूप से कथा आयोजक श्री मां चंडी मंदिर सेवा समिति के संजीव, विकास, कपिल, गौरव सिंघल, अनिल गुप्ता (सिटी प्लाजा वाले), सुरेश चंद बंसल, जय प्रकाश वर्मा, मन्नी, सचिन सिंह, विशाल, मनोज कर्णवाल, प्रशांत सहित भारी संख्या में सेवादार और गणमान्य भक्त उपस्थित रहे।
भवदीय,

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page