गढ़ रोड पर लोगों को जल भराव से मिलेगी राहत, -एचपीडीए करीब दो करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण करायेगा

गढ़ रोड पर लोगों को जल भराव से मिलेगी राहत,
-एचपीडीए करीब दो करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण करायेगा:प्रभारी सचिव
–
हापुड़-
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण गढ़ रोड पर होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए करीब दो करोड़ की लागत से सडक़ का निर्माण करायेगा। प्राधिकरण द्वारा गढ़ रोड़ पर आठ करोड़ से नालो निर्माण भी कराया था।
एचपीडीए ने कुछ समय पहले गढ़ रोड पर फ्लाईओवर से ततारपुर बाईपास तक नाले का निर्माण कराया था। लेकिन नाले के साथ सडक़ न बनने के कारण बरसात में पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इससे नाले वाली साइड में लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती थी,और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती थी।
स्थानीय लोगों ने कई बार जलभराव और टूटी सडक़ को लेकर शिकायत की थी।
उक्त समस्या को देखते हुए अब एचपीडीए ने सडक़ निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया है। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर से आगे सडक़ बनाई जाएगी। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग से स्टीमेंट भी बनवाया गया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि सडक़ बनने से पानी की निकासी सुचारू हो जाएगी और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही इस मार्ग पर यातायात भी सुगम हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने जिस ओर नाले का निर्माण कराया है,उस साइड प्राधिकरण द्वारा 600 मीटर की सडक़ को ऊंचा उठाकर बनाया जायेगा।















