M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप , 7 घंटे तक पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद अपने साथी सलीम अख्तर के साथ सड़कों पर करता रहा मासूम से दरिंदगी, गिरफ्तार

चलती कार में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप , 7 घंटे तक पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद अपने साथी सलीम अख्तर के साथ सड़कों पर करता रहा मासूम से दरिंदगी, गिरफ्तार

पिलखुवा/गाजियाबाद।

मसूरी थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को अगवा कर चलती कार में पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर मुजाहिद अपने साथी सलीम अख्तर के साथ गैंगरेप कर
पीड़िता के साथ 7 घंटे तक कार में दरिंदगी करते रहे और फिर नेशनल हाईवे पर फेंक फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सर्विस रोड से हुआ था अगवा
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को उनकी 16 वर्षीय बेटी किसी काम से घर से निकली थी। शाम करीब साढ़े 7 बजे वह मसूरी थाने के पास NH-9 की सर्विस रोड पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपितों ने उसे धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की बात कही। रात करीब ढाई बजे आरोपित उसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर छोड़कर भाग गए।

राहगीर की मदद से पहुंची घर
28 जुलाई की सुबह किसी राहगीर की मदद से पीड़िता घर पहुंची। परिजनों ने हालत देखकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने बेटी को गोद लिया था।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, एक हिस्ट्रीशीटर
शिकायत के आधार पर मसूरी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुजाहिद (45) निवासी पिलखुवा और सलीम अख्तर (48) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मुजाहिद पिलखुवा का हिस्ट्रीशीटर है। दोनों मिलकर ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया है।

एसीपी का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page