M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मनाई जयंती

हापुड़। शनिवार को कांग्रेस जनों ने अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर एकत्रित होकर देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई। इस दौरान कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जनों ने अपनी नेता को इंदिरा गांधी अमर रहें के नारों के उद्घोष से याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन को याद करते हुए कहा कि 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात इन्दिरा गांधी जी ने शान्तिनिकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ही इंदिरा जी को "प्रियदर्शिनी" नाम दिया था। 1941 में भारत वापस आने के पश्चात इंदिरा जी भारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलन में शामिल हो गयीं थी।

पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने इंदिरा जी के राजनीतिक जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि अपने पिता पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की मृत्यु के पश्चात सन् 1964 में इंदिरा जी की नियुक्ति एक राज्यसभा सदस्य के रूप में हुई। इसके पश्चात वह लालबहादुर शास्त्री जी के मंत्रिमंडल में सूचना और प्रसारण मंत्री भी बनीं थी।

वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद शर्मा ने कहा कि ये इंदिरा गांधी की कूटनीति ही थी जिससे भारतीय सेना ने 1971 में पाकिस्तान को नाकों चने चबवा दिए थे।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रही। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा में सदैव समर्पित कर दिया। उनके इन्हीं आदर्शों और राष्टभक्ति से प्रेरित होकर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस जनों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने वाली महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के जीवन को भी याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



श्रद्धांजलि देने वालो में प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय कुमार गोयल, डॉक्टर आशाराम शर्मा, श्याम सिंह कर्दम, आईसी शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, रघुवीर सिंह, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, शौकीन, सुबोध शास्त्री, धर्मेंद्र कश्यप, निसार खान, राजेंद्र प्रसाद, राजकुमार, प्रेम शर्मा, मदन शर्मा, अमित सैनी, राहुल शर्मा, साजिद, यशपाल सिंह ढिलौर, जस्सा सिंह, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, पोहित सिंह, शकील, रमजान अंसारी, सादक कुरैशी, शादाब मलिक, सिराजुद्दीन, देवेंद्र कुमार, मास्टर जहीर अहमद, सविता गौतम, आदि लोग मौजूद रहें.!















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page