एलायंस क्लब क्रिस्टल ने श्री जी गौशाला में की गौ सेवा, सदस्यों ने परिवार सहित खिलाया फल-चारा, गौशाला को दी 10 कुर्सियां

एलायंस क्लब क्रिस्टल ने श्री जी गौशाला में की गौ सेवा, सदस्यों ने परिवार सहित खिलाया फल-चारा, गौशाला को दी 10 कुर्सियां
हापुड़। एलायंस क्लब हापुड़ क्रिस्टल, डिस्ट्रिक्ट 142-N ने अपने चौथे मासिक सेवा प्रोजेक्ट के तहत रविवार को मेरठ रोड स्थित श्री जी गौशाला धीरखेड़ा में गौ सेवा की।
क्लब के सभी सदस्यों ने परिवार और बच्चों के साथ गौशाला पहुंचकर सैकड़ों गौवंश और नंदियों को फल, केला, हरा चारा, चोकर और खांड अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान क्लब की ओर से गौशाला को 10 कुर्सियां भी भेंट की गईं।
सेवा से मिलती है मानसिक शांति – पदाधिकारी
क्लब अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग ने कहा कि सनातन धर्म में गौ सेवा को अत्यंत पुण्य का कार्य माना गया है। गौ माता की सेवा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।
सचिव योगेंद्र कुमार “मोनू बर्तन वाले” ने कहा कि गौ सेवा से इंसान में दया और सेवा भाव का विकास होता है। हमें नित्य गौ सेवा करते रहनी चाहिए।
कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि क्रिस्टल क्लब पिछले कई वर्षों से गौ सेवा, जल-शरबत सेवा सहित विभिन्न सामाजिक कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भगवत गोयल ने कहा कि एलायंस इंटरनेशनल एक सामाजिक संस्था है जो निरंतर सेवा कार्यों में भागीदारी करती है। हापुड़ में एलायंस की 8 शाखाएं समय-समय पर सेवा कार्य करती रहती हैं।
सेवा कार्य में डिस्ट्रिक्ट सचिव राहुल गुप्ता, PRO सर्वेश गोयल, प्रोजेक्ट चेयरमैन राहुल गुप्ता, सुनील सिंघल, मुकेश अग्रवाल, दीपक गर्ग एडवोकेट, धीरज गर्ग, अर्चित जैन, गौरव सिंघल, राजेश वर्मा, सचिन गोयल, रश्मि गर्ग, अंजली अग्रवाल, गीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य परिवार सहित शामिल रहे।















