कलेक्ट्रेट में विजिलेंस टीम ने किसान से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कलेक्ट्रेट में विजिलेंस टीम ने किसान से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते लेखपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।

जिला मुख्यालय में तैनात चकबंदी लेखपाल को बिजीलैंस टीम ने एक किसान से दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक गांव निवासी किसान से एक मामले में चकबंदी लेखपाल दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था, जिससे परेशान होकर पीड़ित ने विजीलेंस में शिकायत की।

शनिवार को विजीलेंस टीम ने कलेक्ट्रेट में छापा मारकर चकबंदी लेखपाल नरेंद्र कुमार को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जिससे कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया।

Exit mobile version