बंदरों को भगाने के लिए रखे गए लंगूर ने राहगीर को काटा

बंदरों को भगाने के लिए रखे गए लंगूर ने राहगीर को काटा

, हापुड़।

नगर की पाश कालोनी में बंदरों से बचाव के लिए रखे गए लंगूर ने सोमवार दोपहर एक राहगीर पर हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की राधापुरी में बंदरों के आंतकी के चलते लोगों ने लंगूर किराए पर ले रखा है। लंगूर मालिक पेड़ से लंगूर को बांधकर कहीं चला गया। लंगूर के गले में बंधी रस्सी काफी लंबी थी। लंगूर कुछ देर तो शांत बैठा रहा, लेकिन बाद में उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उधर से गुजरने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया। उधर से गुजर रहे विकास को काटकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस विभाग को दी,
पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version