विवाह समारोह से लौट रहे युवक की कार पर फायरिंग,बाल बाल बचा

विवाह समारोह से लौट रहे युवक की कार पर फायरिंग,बाल बाल बचा

हापुड़

हापुड़। थाना सिंभावली के गांव रङ्गैडा निवासी एक युवक ने शादी में हुई कहासुनी के बाद गांव निवासी चार युवकों पर उसकी कार पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

पीड़ित बीनू यादव ने
बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह जनपद बुलंदशहर के गांव पहासू में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां पर गांव निवासी एक युवक से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद वहां मौजूद लोगों ने समझौता करा दिया। उसके बाद वह वहां से
अपने घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह गांव के निकट बीरमपुर तिराहे पर पहुंचा तो आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ रास्ते में घात लगाए बैठा है। आरोपी ने उसकी हत्या करने के मकसद से कार की तरफ गोली चला दी। गोली कार में शीशे परलगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उसने वहां से
भाग कर जान बचाई।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है।

 

 

 

jmc
jmc
Exit mobile version