हिंदू बताकर शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एसपी को दी तहरीर

हिंदू बताकर शादी का झांसा देकर किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग का आरोप, एसपी को दी तहरीर
हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रगढ़ी की एक महिला ने रेलवे फाटक पर तैनात एक व्यक्ति पर हिंदू बताकर व शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने आरोपी और उसके साथी पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की तहरीर एसपी को दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी पीड़िता ने बताया कि हापुड़ निवासी गब्बू से उसकी जान पहचान कई साल पहले हुई थी।आरोपी ने पहचान छिपाकर रेप किया और इस दौरान अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिए। महिला की शादी के छह साल बाद भी आरोपी गब्बू व उसके दोस्त आदिल लगातार पुराने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है।एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए गए हैं।











