M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सी डी ओ ने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों का किया गहन निरीक्षण

हापुड़: मुख्य विकास अधिकारी (सी डी ओ ) प्रेरणा सिंह ने ग्राम पंचायत भैना सदरपुर एवं आलमनगर में ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों , अस्थायी गौ आश्रय स्थल , पंचायत भवन, तालाब आदि का गहन निरीक्षण किया। मानक के अनुरूप गुणवत्ता के साथ कार्य तेजी से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कामपोस्ट पिट, सोख पिट की बारीकी से निरीक्षण किया। कामपोस्ट पिट की ऊंचाई, लम्बाई और चौड़ाई की पैमाईश अपने सामने कराई। ऐसे ही सोख पिट की गहराई और व्यास की पैमाईश अपने सामने कराई। सोख पिट की जाली की साइज को लेकर उन्होंने जेई व मौजूद अन्य अधिकारियों से सवाल किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यहां की जमीन रेतीली है। दो इंच से अधिक की जाली न रखें। मुख्य विकास अधिकारी ने प्लास्टिक बैंक, आर आर सी सेंटर, कचरा ढोने के लिए खरीदे गए वाहन को भी देखा। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय और तालाब को भी देखा। उनकी कोशिश है कि ग्राम पंचायतों को खुशहाल, स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की जो कोशिश की जा रही है उस पर सही दिशा में ग्राम पंचायतें आगे बढ़े। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं को तलाशने और विकसित करने के लिए ग्राम प्रधान से लेकर अधिकारियों तक को प्रेरित किया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page