इंटर कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल

इंटर कॉलेज में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित इंटर कॉलेज में तैनात एक टीचर पर इंटरमीडिएट की छात्रा ने छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ स्थित एक इंटर कॉलेज में कार्यरत अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पर इंटर की पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी शिक्षक पिछले दो साल से क्लास में अश्लील कमेंट करता था। इंस्टाग्राम पर गलत संदेश भेजता था। छात्रा ने बताया कि शिक्षक उससे कहता था – मैं तुम्हें पसंद करता हूं और गले मिलने से मेरी शक्ति तुम्हें मिलेगी ।
छात्रा के अनुसार आरोपी ने उसे घर पर अकेली होने पर बुलाया और विरोध करने पर फेल करने की धमकी दी थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।











