युवक ने कंधे पर उठाई बाइक, बाजार में दिखाया ताकत का करतब, वीडियो वायरल

युवक ने कंधे पर उठाई बाइक, बाजार में दिखाया ताकत का करतब, वीडियो वायरल
हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)। पिलखुआ नगर के मुख्य बाजार में बुधवार को एक युवक के हैरतअंगेज कारनामे ने लोगों को चौंका दिया। युवक ने सरेआम एक भारी-भरकम मोटरसाइकिल को कंधे पर उठाकर बाजार में टहलना शुरू कर दिया।
बाजार में अचानक हुए इस अनोखे नजारे को देखकर राहगीर ठिठक गए। लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने युवक की ताकत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में युवक बाइक को आसानी से कंधे पर रखकर बाजार में चलता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यह वीडियो जिले में चर्चा का विषय बन गया। लोग युवक की शारीरिक क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।











