News
नेशनल हाईवे- 9 पर बस में घुसी अर्टिगा, चार घायल

नेशनल हाईवे- 9 पर बस में घुसी अर्टिगा, चार घायल
हापुड़:
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर देर रात कंपनी की बस और अर्टिगा कार की टक्कर हो गई । जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल में भिजवाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात नोएडा से हापुड़ जा रही बस खराब होने के कारण रुक-रुक कर चल रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा पहुंची , तभी पीछे से आ रही अर्टिगा कार बस में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसी समय मारवाड़ कॉलेज गेट चौकी प्रभारी गौरव वशिष्ठ रात्रि गश्त पर थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस का इंतजार न करते हुए उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सरस्वती अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि दुर्घटना में में कार चालक नेपाल निवासी व वर्तमान निवासी गुरुग्राम निवासी सूरज , रिदम (35 ), हरिन (32 ) , गौरव (3) और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।











