ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 1 कुंतल कॉपर बरामद

ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, 1 कुंतल कॉपर बरामद
हापुड़(यथार्थ अग्रवाल मुन्ना/रिशु)। सिंभावली व बहादुरगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बुधवार को गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 1 कुंतल चोरी का कॉपर कॉइल, अवैध असलहा व 2 वाहन बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिम्मतपुर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास अंडरपास के समीप चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में आसिफ निवासी मेरठ, समीर निवासी गाजियाबाद, मोहम्मद आरिफ निवासी गाजियाबाद, आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी मेरठ व शाहिद निवासी गाजियाबाद शामिल हैं।
एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट के करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।











