हापुड़ में 686 किलो टोमेटो कैचप सीज, चीज सॉस, जैम और चटनी के सैंपल भी लैब भेजे, हापुड़ में मिलावटी खाद्य पर्दाथों का धंधा जोरों पर, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं नकली खाद्य माफिया

हापुड़ में 686 किलो टोमेटो कैचप सीज, चीज सॉस, जैम और चटनी के सैंपल भी लैब भेजे, हापुड़ में मिलावटी खाद्य पर्दाथों का धंधा जोरों पर, लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं नकली खाद्य माफिया
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। खाद्य विभाग की टीम ने मंगलवार को धौलाना की एक फूड फैक्ट्री से करीब 686 किलो टोमेटो कैचप सीज किया। साथ ही चीज सॉस, टोमेटो कैचप, मिक्सड फ्रूट जैम और कलोंजी टमाटर की चटनी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। हापुड़ में इन दिनों आचार, दू़ध, दही, पनीर, मसाले,तेल, घी से लेकर हर चीज में मिलावट की जा रही है। अधिकारी जुर्माना लगाकर अपने कर्तव्यों के प्रति इतिश्री कर लेते हैं और नकली खाद्य माफियाओं का धंधा फिर से शुरू हो जाता है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में सचल दल ने यूपीएसआईडीसी फेज-2 स्थित डेंगी एग्रो फूड इंडस्ट्रीज में छापेमारी की। वहां से टोमेटो कैचप और चीज ड्रेसिंग का एक-एक नमूना संग्रहित किया गया। लगभग एक लाख रुपये मूल्य का 686 किलो टोमेटो कैचप को सीज कर दिया गया।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली रोड स्थित रिलायंस रिटेल स्मार्ट प्वाइंट से चीजी सॉस, टोमेटो कैचप, मिक्सड फ्रूट जैम और कलोंजी टमाटर की चटनी के नमूने लिए गए थे। चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि सभी नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।
इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, मोहित कुमार, विपिन कुमार सिंह और राम प्रकाश गंगवार मौजूद रहे।











