News
टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने जीप में मारी टक्कर, पुजारी की मौत

टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने जीप में मारी टक्कर, पुजारी की मौत
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
बाबूगढ़ क्षेत्र के फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात एक मंदिर के पुजारी जीप का पंचर टायर बदलते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे पुजारी की मौके पर ही मौत हो गई।
बाबूगढ़ क्षेत्र के पर उपैड़ा फ्लाईओवर पर मंगलवार रात एक जीप का टायर पंच हो गया था। चालक ने जीप साइड में लगाकर जैक लगाकर स्टेपनी बदलना शुरू किया। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और जिससे एक चालक की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि राजस्थान के मंदिर के पुजारी भगवान दास की मौके पर ही मौत हो गई।











