होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा तैयारी : डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

हापुड़-
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जनपद में आयोजित होने जा रही उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा को निष्पक्ष,सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिले में बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बता दें,कि जनपद में आगामी 25-26 व 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आयोजित होने वाली होमगार्ड लिखित परीक्षा होने जा रही है। जिसके लिए जनपद में परीक्षा केन्द्र भी बनाये गये है।
बुधवार को जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के द्वारा जनपद में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की निगरानी हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा को लेकर शासन द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं,उसका सभी संबंधित अधिकारी भली भांति निर्वहन करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएं।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की टीम गठित कर तैनाती करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया।











