खाद्य सुरक्षा ने की डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापेमारी, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

खाद्य सुरक्षा ने की डिस्ट्रीब्यूटर के यहां छापेमारी, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों के भरे नमूने
, हापुड़।
जिलें में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने
कोल्ड ड्रिंक के एक डिस्ट्रीब्यूटर सहित दो स्थानों पर छापा मारकर जांच की गई और कुल 6 नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।
बुधवार की शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहरीश सादात और आरपी गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले मोदीनगर रोड स्थित बंसल ट्रेडर्स पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां भारी गंदगी पाई गई। टीम ने संचालक को नोटिस जारी करते हुए साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ने फुलगढ़ी क्षेत्र में स्थित जोया ट्रेडिंग कंपनी पर भी कार्रवाई की। यहां से कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने इस संबंध में कहा कि जनपद में मिलावटी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।











