जीएसटी ने पक्का बाग में की छापेमारी, फर्म से 85 लाख रुपए कराएं जमा

जीएसटी ने पक्का बाग में की छापेमारी, फर्म से 85 लाख रुपए कराएं जमा
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में
एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा एसआईबी टीम ने छापा मारा। जहां फर्म की इनपुट टैक्स क्रेडिट में करीब 90 लाख का अंतर पाया गया। जांच के बाद टीम ने विभाग के खाते में 85 लाख रुपये जमा कराए साथ ही फर्म की विशेष जांच जारी है।
शासन के निर्देश पर जीएसटी एसआईबी टीम उपायुक्त विमल दुबे के नेतृत्व में सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, सतीश तिवारी और आलोक रॉय पक्का बाग स्थित फर्म पर जांच करने पहुंचे। फर्म द्वारा स्किम्ड मिल्क पाउडर का कारोबार किया जाता है। टीम ने फर्म के खरीद फरोख्त, स्टॉक व अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। करीब दो घंटे तक चली जांच के दौरान सामने आया कि फर्म द्वारा दावा किए गए आईटीसी और वास्तविक आईटीसी में करीब 90 लाख रुपये का अंतर पाया गया।
अनियमितता पाए जाने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के खाते में मौके पर करीब 85 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद ही फर्म की विशेष जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।











