M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप, बीएसए से शिकायत 

इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप, बीएसए से शिकायत

हापुड़। धौलाना स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसनपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक तसलीम अली खान पर सहायक अध्यापक ने अपशब्द कहने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सहायक अध्यापक गजेन्द्र कुमार ने बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी धौलाना को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच और लिखित माफीनामा दिलाने की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि गत वर्ष सरप्लस समायोजन में विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के बाद से इंचार्ज स्टाफ और बच्चों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। 15 जुलाई को अकादमिक निरीक्षक की मौजूदगी में CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग को लेकर सवाल करने पर “झूठे और कमीने” कहा गया। ग्रीष्मावकाश से पहले MDM को लेकर बातचीत में फिर “झूठे और चोर” जैसे शब्द कहे गए।

आरोप है कि कक्षा-5 पास एक छात्रा के प्रवेश को लेकर जब समझाने का प्रयास किया गया तो दखल न देने की हिदायत दी गई। बाद में राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्या के सामने भी इसकी शिकायत की गई।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि शौचालय जाने पर टिप्पणी की जाती है और बिना विभागीय अनुमति लगाए गए CCTV से निजता भंग हो रही है। साथ ही जान-बूझकर कम नामांकन कर स्थायी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है।

गजेन्द्र कुमार ने मांग की है कि जांच कराकर इंचार्ज से लिखित माफी ली जाए, अन्यथा वह मानहानि का मुकदमा करेंगे।

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इंचार्ज प्रधानाध्यापक से उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page