सांसद के कार्यकत्ता परिचय सम्मेलन में हुई खानापूर्ति, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की गई उपेक्षा, पिछली पंक्ति में बैठाया , हाईकमान से की गई शिकायत, मचा हड़कंप

सांसद के कार्यकत्ता परिचय सम्मेलन में हुई खानापूर्ति, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की गई उपेक्षा, पिछली पंक्ति में बैठाया , हाईकमान से की गई शिकायत, मचा हड़कंप

हापुड़ ((यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
“बड़े बेआबरू होके तेरे कूचे से निकले हम” यह कहावत भाजपा मंडप अध्यक्षों पर सटीक बैठती है। सांसद अरुण गोविल की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा का कार्यकर्ता परिचय सम्मेलन में खानापूर्ति के साथ समाप्त हो गया।
यह सम्मेलन भाजपा के उत्तरी मंडलों के अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें सांसद अरुण गोविल को सभी कार्यकर्ताओं के परिवार से रूबरू होना था, परंतु केवल इस प्रोग्राम में खाना पूर्ति की गई। सांसद अरुण गोविल भाजपा के कार्यकर्ता परिवार तो छोड़ो , भाजपा के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू नहीं हो पाए। इतनी भयंकर गर्मी में सभी कार्यकर्ता अपने परिवार को लेकर सांसद अरुण गोविल से मिलने आए थे और काफी उत्साहित थे। परंतु सांसद गोविल द्वारा अधिकांश से भी
परिचय नहीं किया ,जिससे कार्यकर्ता उनके परिवार मायूस लौट गए चारों मंडलों के अध्यक्ष को ना मंच मिला ना माइक पर बोलने का मौका मिला। चारों मंडल अध्यक्ष
नीचे की आखिरी पंक्ति में बैठे यह आयोजन चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सांसद के पारिवार मिलन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा की गई,जो मंडल अध्यक्षों को ना गंवार गुजरी और उन्होंने पूरे मामले से पार्टी हाईकमान को भेजते हुए शिकायत की है।











