दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने पर सारी रात दुल्हें सहित बरात को बनाया बंधक, फायरिंग व शराब के आरोप की चर्चा, बारात लौटी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ पर देर रात दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने से दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और दुल्हे सहित पूरी बारात को बंधक बना लिया। शादी में फायरिंग व दूल्हे के शराब पीने का आरोप लगाया था।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के बुलन्दशहर रोड़ स्थित मैरिज होम में गाज़ियाबाद के विजय नगर के रहने वाले महेंद्र सिंह के पुत्र मिंटू की बरात शनिवार को बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में आई थी।
जयमाला के दौरान दुल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ने से गिरकर बेहोश हो गया। आनन फानन में दुल्हे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बाद में शादी में फायरिंग व दुल्हे के शराब पीने का आरोप लगाया गया और बारात को बंधक बना लिया गया। बाद में फैसले के बाद बारात को लौटा दिया गया।











