85 लाख रुपए के लूटकांड के पक्का बाग निवासी आरोपी मुनीम को गिरफ्तार कर भेजा जेल

85लाख रुपए के लूटकांड के एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक मुनीम से हुई 85 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार गौतमबुद्धनगर के दादरी गांव दादूपुर खटाना निवासी अजयपाल घी-तेल व्यापारी गोपाल गोयल के यहां मुनीम का कार्य करता हैं। 15 दिसंबर को वह हापुड़ के दो व्यापारियों के यहां से रुपये वसूल कर बाइक से वापस लौट रहे थे। एक व्यापारी से 55 लाख और दूसरे व्यापारी से 30 लाख रुपये लेकर वह हाईवे के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही अजय पाल सरस्वती अस्पताल के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे, तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा निकालकर डराया और रुपयों से भरा बैग छीन लिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में पुलिस ने पक्का बाग निवासी ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











