ATMS College of Education Menmoms
NewsUttar Pradesh

पत्नी के हाथ-पैर बांध बिजली के करंट से हत्या, घर में ही दफनाया शव

वसी ने धर्म बदलवाकर उमा के साथ किया था निकाह, दो दिन बाद घटना का खुलासा

लखीमपुर खीरी। धर्म बदलवाकर निकाह करने वाले मोहम्मद वसी ने पत्नी उमा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की करंट लगाकर हत्या कर दी। फिर उसका शव कमरे में दफन कर दिया। हफीजपुर गांव में बुधवार को हुई इस घटना का खुलासा तब हुआ जब साथ रहने वाली मां शुक्रवार को घर लौटीं। बहू के न दिखने पर पूछताछ में बेटे ने हत्या की बात बताई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सीओ राजेश कुमार के अनुसार आरोपी मोहम्मद वसी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। रात में जब वह सो गई तो उसने पत्नी के हाथ पैर बांध दिए और फिर बोर्ड से लंबा तार जोड़कर उसे करंट लगाकर मार दिया। इसके बाद कमरे में गड्ढा खोदकर शव दफना दिया। वसी दो दिन तक उसी कमरे में सोया। आरोपी की मां आशिया कुछ दिन पहले कानपुर अपने बेटी और दामाद के यहां गई थी।

शुक्रवार को लौटने पर जब बहू नहीं दिखी तो उन्होंने बेटे से पूछताछ की। हत्या की बात पता चलने के बाद मां आशिया ने ही पुलिस को जानकारी दे दी। पुलिस ने कमरे में दफन किए गए शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के घर के पास पुलिस तैनात कर दी गई है। अब तक ही पूछताछ में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page