दिल्ली से नाबालिग का अपहरण कर हापुड़ के कलेक्टर गंज में घरों में काम करवा रहा था आरोपी, पुलिस पहुंची तो फरार हुआ

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में दिल्ली निवासी एक युवक वहां से एक नाबालिग का अपहरण कर हापुड़ के कलेक्टर गंज में घरों में नाबालिग से काम करवा रहा था, सूचना पर पहुंची पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के ज्वालापुरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी पुत्री को मोहल्ले का ही प्रिंस पुत्र चंदरू पिछले दो वर्षों से जानता था। कुछ दिन पहले प्रिंस ने किशोरी को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, पर वह वापस आ गई। इसके बाद प्रिंस ने किशोरी को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर कालोनी में अपनी बहन के पास छोड़ दिया। बहन पुत्री को कभी अकेला नहीं छोड़ती थी व अपने साथ कलेक्टरगंज रेलवे रोड स्थित काम वाली जगह पर भी ले जाकर काम करवातीथी। आरोप है कि प्रिंस को किशोरी के हापुड़ में होने की जानकारी मिली और उसने 11 मार्च 2026 को दोपहर करीब 12 बजे उसका अपहरण कर लिया। काफी तलाश पर भी किशोरी का पता न चलने पर उसकी बहन ने फोन पर पीड़िता को सूचित किया। 12 मार्च की शाम को प्रिंस ने पीड़िता को फोन कर बताया कि उसने उसकी पुत्री को अपने पास रखा है व पुलिस कार्रवाई करने पर हत्या की धमकी दी। इससे पीड़िता ने पहले शिकायत नहीं की। बाद में हिम्मत जुटाकर कोतवाली में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।











