M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष  विनीत दीवान और नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने दिया त्यागपत्र

भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष  विनीत दीवान और नगर उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने दिया त्यागपत्र

37 साल की सक्रिय राजनीति से लिया संन्यास, स्वास्थ्य और संगठनात्मक कारण बताए*

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।  भारतीय जनता पार्टी हापुड़ में दो वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ पार्टी के पदों से त्यागपत्र दे दिया। पूर्व नगर अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीत दीवान तथा भाजपा उत्तरी मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर पद से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

स्वास्थ्य कारणों से लिया ब्रेक – मनीष अग्रवाल

भाजपा उत्तरी मंडल के नगर उपाध्यक्ष मनीष कुमार अग्रवाल ने त्यागपत्र में लिखा कि वह स्वास्थ्य कारणों से सक्रिय रूप से पार्टी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिनके साथ रहकर उन्होंने काम किया वे विनीत दीवान भी पार्टी से रिटायरमेंट ले रहे हैं, इसलिए वह भी अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं।

37 साल बाद राजनीति से विराम – विनीत दीवान

पूर्व भाजपा नगराध्यक्ष विनीत दीवान ने अपने पत्र में 37 साल के राजनीतिक सफर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकारियों और अन्य दलों से आए लोगों द्वारा मूल भाजपा और संघ कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है।

पत्र में उन्होंने लिखा, “मुझे अब आराम की आवश्यकता है। 40 साल संघ और 37 साल भाजपा में काम करने के बाद अब मैं भगवान के ज्ञान और समाज की निस्वार्थ सेवा में जाना चाहता हूं।”

विनीत दीवान ने अपने राजनीतिक जीवन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को 10 साल की उम्र में राम जन्मभूमि आंदोलन में पहली गिरफ्तारी दी थी। इसके बाद संघ, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल और भाजपा युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर काम किया। 2009 में उन्हें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। उन्होंने लाल चौक पर तिरंगा फहराने के आंदोलन में भी हिस्सा लिया था, जिसके दौरान उन्हें जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार कर कटवा जेल भेजा गया था।

पार्टी ने कहा – निर्णय संगठन हित में
दोनों नेताओं के त्यागपत्र के बाद हापुड़ भाजपा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि संगठन सभी कार्यकर्ताओं के योगदान का सम्मान करता है और आगे भी मार्गदर्शन लेता रहेगा।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page