दो महिलाओं की सड़क पर मारपीट, चप्पल-थप्पड़ का वीडियो वायरल

दो महिलाओं की सड़क पर मारपीट, चप्पल-थप्पड़ का वीडियो वायरल
पिलखुवा। शहर के गांधी बाजार पुल के नीचे शनिवार को दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। बीच बाजार हुई इस हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पलों और थप्पड़ों से हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान राहगीर तमाशबीन बने रहे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं काफी देर तक एक-दूसरे को पकड़कर पीटती रहीं। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
सीओ पिलखुवा मुनीश चंद्र ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।











