महाशिवरात्रि पर हापुड़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे , कावंड़ियों ने भगवान शिव को चढ़ाई कांवड़

महाशिवरात्रि पर हापुड़ के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे , कावंड़ियों ने भगवान शिव को चढ़ाई कांवड़
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
महाशिवरात्रि पर्व जनपद भर में श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सभी
शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही और हर-हर महादेव के जय घोष की
सुनाई देती रही। हरिद्वार व ब्रजघाट से आए कावंड़ियों ने कांवड चढ़ाई। इसके
अलावा विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर लोगों ने प्रसाद बांटा।
मंगलवार की तड़के
भक्त शिव मंदिरों में पहुंचने शुरू हो गए है। शहर के पास गांव सबली स्थित
शिव मंदिर व गांव छपकौली स्थित शिव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु
भारी संख्या में पहुंचे। श्रद्धालुआंे की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए
मंदिर के सेवादारों व पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी। यहां पर शिव
भक्तों ने घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बार का इंतजार किया। कांवड़ियों व आम
श्रद्धालुआंें द्वारा साथ जलाभिषेक किया जा रहा है।
मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था जायजा लेने के लिए एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने सबली
मंदिर समेत कई मंदिरों को निरीक्षण किया। एसपी ने कहा कि किसी श्रद्धालु
व कांवड़िए को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इसके अलावा शहर के मंशा देवी मंदिर, भैरो मंदिर, चंडी मंदिर, लक्ष्मी
नारायण मंदिर, पुराना बाजार शिव मंदिर, संकट मोचन मंदिर, सकंट हरण मंदिर, असौड़ा के महादेव हरिहर मंदिर,
बाबा बख्तावर नाथ मंदिर आदि में शिवरात्रि पर्व के पूजा अर्चना के लिए
श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।















