किसान के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने उड़ाए 1.96 लाख रुपये , एफआईआर दर्ज

किसान के मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर साइबर ठगों ने उड़ाए 1.96 लाख रुपये , एफआईआर दर्ज
हापुड।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक किसान के मोबाइल पर
साइबर ठगों ने एप का लिंक भेजकर खाते से 1.96 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के गांव खिलवाई निवासी किसान इंतजार अली ने बताया कि उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए एक एप का लिंक आया था। जालसाज ने एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही खाते से रुपये कटने लगे।
पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके खाते से कुल 1.96 लाख रुपये निकल चुके थे। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।















