बस-बाइक टक्कर, बाइक सवार एहसान की मौत

बस-बाइक टक्कर, बाइक सवार एहसान की मौत
हापुड़।हाफिजपुर में सोमवार रात मौड़ी फ्लाईओवर पर राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मेरठ निवासी एहसान की मौके पर मौत हो गई। चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, तलाश जारी।
मृतक बुलंदशहर की ओर से हापुड़ आ रहा था। रात मौड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचते ही राजस्थान डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ देर यातायात बाधित रहा।
सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की। युवक की जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी एहसान पुत्र जाकिर हुसैन के रूप में हुई।















