परिषदीय शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी हटाने की मांग, संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

परिषदीय शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी हटाने की मांग, संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटी न लगाने की मांग की। महासंघ ने एडीएम संदीप सिंह को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ, पदाभिहित अधिकारी और सुपरवाइजर के रूप में लगी हुई है। अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। शिक्षकों की ड्यूटी लगने से विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों पर बच्चों को निपुण बनाने के साथ-साथ अन्य शैक्षणिक जिम्मेदारियां भी हैं। उन्होंने मांग की कि लेखपालों की ड्यूटी सुपरवाइजर में लगी है तो उनकी जगह किसी शिक्षक की ड्यूटी न लगाई जाए। परिषदीय शिक्षकों के बजाय अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि बच्चों का पठन-पाठन सुचारू रूप से हो सके।
ज्ञापन देने वालों में कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार त्यागी, संगठन मंत्री मोहर सिंह, सोनू सिंह और कोषाध्यक्ष संजय सक्सेना शामिल रहे।















