M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पैरों में पड़े छालों पर सेवा का मरहम, अमन बंसल ने की शिवभक्तों की मालिश; ठंडा पानी पिलाकर दी राहत

पैरों में पड़े छालों पर सेवा का मरहम, अमन बंसल ने की शिवभक्तों की मालिश; ठंडा पानी पिलाकर दी राहत

ततारपुर बाईपास चौकी के पास हापुड़ न्यूज के सहयोगियों ने लगाया सेवा का मोर्चा, जल, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और दवाई वितरित कर कांवड़ियों की मदद की

हापुड़।, उमस और लंबी पैदल यात्रा के बीच गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों के लिए ततारपुर बाईपास चौकी के पास सेवा का हाथ आगे बढ़ा। पैरों में छाले पड़ने और दर्द से परेशान कांवड़ियों को राहत देने के लिए हापुड़ न्यूज के सहयोगियों ने सेवा शिविर लगाकर जल, ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और दवाई वितरित की। इस दौरान अमन बंसल ने छालों से परेशान कई शिवभक्तों के पैरों में ट्यूब लगाकर काफी देर तक मालिश की। पैरों में राहत मिलने पर शिवभक्तों ने चैन की सांस ली और सेवा करने वालों का आभार जताया।

कांवड़ यात्रा के दौरान दूर-दराज से पैदल चलकर आने वाले शिवभक्तों को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस के कारण उनकी परेशानी और बढ़ रही है। ऐसे में ततारपुर बाईपास चौकी के पास सेवा में जुटे लोगों ने रास्ते से गुजरने वाले कांवड़ियों को रोककर उनकी जरूरत पूछी और तत्काल मदद उपलब्ध कराई। जिन शिवभक्तों के पैरों में छाले पड़ गए थे या दर्द के कारण चलने में परेशानी हो रही थी, उन्हें बैठाकर प्राथमिक राहत दी गई।

अमन बंसल ने कई कांवड़ियों के पैरों में ट्यूब लगाकर मालिश की। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार पैरों पर पट्टी बांधी गई और दवाई भी उपलब्ध कराई गई। कुछ देर आराम करने के बाद शिवभक्त फिर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। सेवा कार्य देखकर आसपास मौजूद लोगों ने भी इसकी सराहना की।

सेवा में लोकेश बंसल, अमन बंसल, ऋषभ गुप्ता, प्रशांत, अनुज सिंधु, दीपक कश्यप, पत्रकार साहिल अंसारी, अनिल कश्यप, अजीम, वैष्णवी कश्यप, मानव कश्यप और शील भास्कर समेत बड़ी संख्या में पत्रकार एवं हापुड़ न्यूज के सहयोगी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शिवभक्तों को जल, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट और दवाई आदि वितरित की।

सेवा में जुटे लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की मदद करना पुण्य का कार्य है। गर्मी और थकान से परेशान किसी कांवड़िए को पानी की एक बोतल या दर्द में थोड़ी राहत मिल जाए तो यही सेवा की सार्थकता है। शिवभक्तों ने भी सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page