नगर में निकाली द्विपहिया सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली,एएसपी ने किया शुभारंभ

हापुड़़ (अमित मुन्ना)।

रविवार को महिलाओं की द्विपहिया सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नगर में वाहन रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

रैली का शुभारंभ करते हुए एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमें हमेशा यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों के पालन से होनें वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता हैं।

वाहन रैली को एएसपी मुकेश मिश्रा ने
झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मी व छात्राओं ने लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।

इस मौकें पर एआरटीओ आशुतोष उपाध्याय,सीओ ट्रैफिक आशुतोष शिवम,यातायात इंस्पेक्टर मनु चौधरी व अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version